मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

कोई देखोरे मैया

पद · लगभग २ मिनट
कोई देखोरे मैया। शामसुंदर मुरलीवाला॥ ध्रु०॥जमुनाके तीर धेनु चरावत। दधी घट चोर चुरैया॥१॥ब्रिंदाजीबनके कुंजगलीनमों। हमकू देत झुकैया॥२॥ईत गोकुल उत मथुरा नगरी। पकरत मोरी भय्या॥३॥मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल बजैया॥४॥

अब कुछ और पढ़ें