मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

मेरो मन राम-हि-राम रटै

पद · लगभग २ मिनट
मेरो मन राम-हि-राम रटै।राम-नाम जप लीजै प्राणी! कोटिक पाप कटै।जनम-जनम के खत जु पुराने, नामहि‍ लेत फटै।कनक-कटोरै इमरत भरियो, नामहि लेत नटै।मीरा के प्रभु हरि अविनासी तन-मन ताहि पटै।

अब कुछ और पढ़ें