मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

जै-जै कर पूजौं धौलागढ़ की रानी नैं

पद · लगभग २ मिनट
जै-जै कर पूजौं धौलागढ़ की रानी नैं।पान-सुपारी-धुजा-नारियल पहिलैं भेट भवानी नैं॥तेल-फुलेल-अगरजा-अंबर लै चढ़ावत वाक्बानी नैं।तानसेन यह प्रसाद माँगत, दीजै बुधि और बानी नैं॥ब्रह्मा वेद पढ़ैं तेरे द्वारे, शंकर ध्यान समानी नैं।बीरबली वंश ब्राह्मण कुल तारन, ‘तानसेन’ बरदानी नैं॥

अब कुछ और पढ़ें