मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

किन्ने देखा कन्हया प्यारा की मुरलीवाला

पद · लगभग २ मिनट
किन्ने देखा कन्हया प्यारा की मुरलीवाला॥ ध्रु०॥जमुनाके नीर गंवा चरावे। खांदे कंबरिया काला॥१॥मोर मुकुट पितांबर शोभे। कुंडल झळकत हीरा॥२॥मीराके प्रभु गिरिधर नागर। चरन कमल बलहारा॥३॥

अब कुछ और पढ़ें