मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

तुम बिन मेरी कौन खबर ले

पद · लगभग २ मिनट
तुम बिन मेरी कौन खबर ले। गोवर्धन गिरिधारीरे॥ ध्रु०॥मोर मुगुट पीतांबर सोभे। कुंडलकी छबी न्यारीरे॥ तुम०॥१॥भरी सभामों द्रौपदी ठारी। राखो लाज हमारी रे॥ तुम०॥२॥मीराके प्रभु गिरिधर नागर। चरनकमल बलहारीरे॥ तुम०॥३॥

अब कुछ और पढ़ें