मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

नमो, नमो जय श्रीगोविंद

पद · लगभग २ मिनट
नमो, नमो जय श्रीगोविंद।आनंदमय ब्रज सरस सरोवर, प्रगटित विमल नील अरविंद॥जसुमति-नीर नेह नित पोषित, नवनल ललित लाड़ सुखकंद।ब्रजपति-तरनि-प्रताप-प्रफुल्लित, प्रसारित सुजस सुवास अमंद॥सहचरि-जाल-मराल संग रंग, रसभरि नित खेलत सानंद।अलि गोपीजन नैन ‘गदाधर’, सादर पिवत रूप-मकरंद॥

अब कुछ और पढ़ें