मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

भलो भली भाँति है जो मेरे कहे लागिहै

पद · लगभग २ मिनट
भलो भली भाँति है जो मेरे कहे लागिहै।मन राम-नामसों सुभाय अनुरागिहै ॥ १ ॥राम-नामको प्रभाउ जानि जूड़ी आगिहै।सहित सहाय कलिकाल भीरु भागिहै ॥ २ ॥राम-नामसों बिराग, जोग, जप जागिहै।बाम बिधि भाल हू न करम दाग दागिहै ॥ ३ ॥राम-नाम मोदक सनेह सुधा पागिहै।पाइ परितोष तू न द्वार द्वार बागिहै ॥ ४ ॥राम-नाम काम-तरु जोइ जोइ माँगिहै।तुलसिदास स्वारथ परमारथ न खाँगिहै ॥ ५ ॥

अब कुछ और पढ़ें