मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

‘छोटी मोटी मीसी रोटी चिकनी चुपरि कै तू दै री, मैया!’

पद · लगभग २ मिनट
‘छोटी मोटी मीसी रोटी चिकनी चुपरि कै तू दै री, मैया!’‘लै कन्हैया!’ ‘सो कब?’ ‘अबहिं तात ।।’‘सिगरियै हौंहीं खैहौं, बलदाऊ को न दैहौं ।।’‘सो क्यों?’ ‘भटू, तेरो कहा’ कहि इत उत जात ।। 1 ।।बाल बोलि डहकि बिरावत, चरित लखि,गोपि गन महरि मुदित पुलकित गात।नूपुर की धुनि किंकिनि को कलरव सुनि,कूदि कूदि किलकि किलकि ठाढ़े ठाढ़े खात ।। 2 ।।तनियाँ ललित कटि, बिचित्र टेपारो सीस,मुनि मन हरत बचन कहै तोतरात।तुलसी निरखि हरषत बरषत फूल,भूरिभागी ब्रजबासी बिबुध सिद्ध सिहात ।। 3 ।।

अब कुछ और पढ़ें