मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

बेटा बिगरो बाप सों

कुंडलियाँ · लगभग २ मिनट
बेटा बिगरो बाप सों, करि तिरियन को नेहु।लटापटी हे लगी, मोहिं जुदा करि देहु॥मोहिं जुदा करि देहु, घरी मा माया मेरी।लेहौं घर अरु बार, करौं मैं फ़जिहत तेरी॥कह गिरिधर कबिराय सुनो गदहा के लेटा।समय पर्यो है आय बाप से झगरत बेटा॥

अब कुछ और पढ़ें