मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

तौं हौं बार बार प्रभुहि पुकारिकै खिझावतो न

पद · लगभग २ मिनट
तौं हौं बार बार प्रभुहि पुकारिकै खिझावतो न,जो पै मोको होतो कहूँ ठाकुर-ठहरु।आलसी-अभागे मोसे तैं कृपालु पाले-पोसे,राजा मेरे राजाराम, अवध सहरु ॥ १ ॥सेये न दिगीस, न दिनेस, न गनेस, गौरी,हित कै न माने बिधि हरिउ न हरु।रामनाम ही सों जोग-छेम, नेम, प्रेम-पन,सुधा सो भरोसो एहु, दूसरो जहरु ॥ २ ॥समाचार साथके अनाथ-नाथ! कासों कहौं,नाथ ही के हाथ सब चोरऊ पहरु।निज काज, सुरकाज, आरतके काज, राज!बूझिये बिलंब कहा कहूँ न गहरु ॥ ३ ॥रीति सुनि रावरी प्रतीति-प्रीति रावरे सों,डरत हौं देखि कलिकालको कहरु।कहेही बनैगी कै कहाये, बलि जाउँ, राम,‘तुलसी! तू मेरो, हारि हिये न हहरु’ ॥ ४ ॥

अब कुछ और पढ़ें