झूठे हाथी झूठे घोरा झूठे आगे झूठा दौरा,झूठा बंध्या झूठा छोरा झूठा राजा रानी है।झूठी काया झूठी माया झूठा झूठे धंधा लाया,झूठा मूवा झूठा जाया झूठी याकी बानी है॥झूठा सोवै झूठा जागै झूठा झूझै झूठा भाजै,झूठा पीछै झूठा लागै झूठै झूठी मानी है।झूठा लिया झूठा दीया झूठा खाया झूठा पीया,झूठा सौदा झूठै कीया ऐसा झूठा प्रानी है॥

झूठे हाथी झूठे घोरा झूठे आगे झूठा दौरा
सुंदरदासकवित्त · लगभग २ मिनट