मेरी सूचीपढ़ना शुरू करें

जस तूँ तस तोहि कोइ न जान, लोग कहै सब आनहिं आँन

पद · लगभग २ मिनट
जस तूँ तस तोहि कोइ न जान, लोग कहै सब आनहिं आँन ॥ टेक॥चारि बेद चहुँ मत का बिचार इहि भ्रँमि भूलि परो संसार।सुरति सुमृति दोइ कौ बिसवास, बाझि परौं सब आसा पास॥ब्रह्मादिक सनाकादिक सुर नर, मैं बपुरो धूँका मैं का कर।जिहि तुम्ह तारौ सोई पै तिरई, कहै कबीर नाँतर बाँध्यौ मरई ॥47॥

अब कुछ और पढ़ें